Welcome to Samachar Bharat 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Samachar Bharat 24
E-Paperhttps://samacharbharat24.online/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif

दिल्ली नंबर की गाड़ी ने महिला को कुचला, बजरंग दल और गौ रक्षा दल के युवाओं ने आरोपियों को दबोचा

पूरनपुर, पीलीभीत। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात करीब 9:30 बजे मोहनपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां दिल्ली नंबर की एक तेज रफ्तार कार ने स्थानीय महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कार में हरियाणा के दो युवक सवार थे। हादसे के वक्त गौ रक्षा दल की टीम हाईवे पर गश्त कर रही थी। घटना की भनक लगते ही राष्ट्रीय बजरंग दल टीम के प्रियांशु यादव, बबलू यादव और उपेंद्र सिंह ने तत्परता दिखाई। उन्होंने स्थानीय प्रधान शिवपाल यादव के सहयोग से घेराबंदी कर भाग रहे दोनों आरोपी युवकों को मौके पर ही दबोच लिया और तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर मृत महिला को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस त्वरित कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने युवाओं की सजगता की तारीफ की है। राष्ट्रीय बजरंग दल और गौ रक्षा दल के सदस्यों का कहना है कि वे समाज और जनता की सुरक्षा व सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!