Welcome to Samachar Bharat 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Samachar Bharat 24
Uncategorized

माधोटांडा के सर्वोदय विद्यालय में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस: डॉ. राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि

पूरनपुर, पीलीभीत: समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, माधोटांडा में शनिवार, 5 सितंबर को शिक्षक दिवस का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सक्सेना और समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारियों ने भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।  

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने छात्रों को डॉ. राधाकृष्णन के जीवन, शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान और शिक्षक दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। विद्यार्थियों ने भी अपने गुरुओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की।  

प्रधानाचार्य अनिल कुमार सक्सेना ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा समाज के विकास की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सर्वोदय विद्यालयों में छात्रों को बेहतर शैक्षिक वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में शिक्षक शिवओम तिवारी, आनंद देवल, कृष्णकांत, प्रीतिराज, रजनी, सुरभि शुक्ला सहित विद्यालय परिवार और छात्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!