बासमती संस्थान की मंजूरी पर उत्साह, 9 सितंबर को समारोह में पहुंचेंगे जितिन प्रसाद,किया जा रहा प्रचार

बासमती संस्थान की मंजूरी पर उत्साह, 9 सितंबर को समारोह में पहुंचेंगे जितिन प्रसाद,किया जा रहा प्रचार
पीलीभीत। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत एपीडा द्वारा बासमती आयात-निर्यात एवं प्रोत्साहन संस्थान को भारत सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होने पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इसके उपलक्ष्य में 9 सितंबर को न्यूरिया के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आभार समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार क्षेत्र में जागरूक किया जा रहा है। इसमें किसान नेता देव स्वरूप पटेल और मेरठ से आए डॉक्टर प्रमोद तोमर भी जिले भर में लोगों को कार्यक्रम में पहुंचने को जागरुक कर रहे है। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में किसान, मजदूर और व्यापारी पहुंचकर केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद का आभार व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कृषि सूर्य प्रताप शाही भी सहभागिता करेंगे।कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर किसान नेता देवस्वरूप पटेल ने शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज न्यूरिया पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और आयोजन से जुड़े लोगों के साथ कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैठने, पेयजल, सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सतीश मिश्रा, डीपीआरओ, उप निदेशक कृषि, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राजेश चौधरी सहित वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा न्यूरिया मंडल अध्यक्ष महेंद्र पाल राजपूत, औरैया जनकपुरी के प्रधान पति प्रेम शंकर लोधी, भरतपुर के प्रधान मनोज गोलदार, न्यूरिया कॉलोनी के प्रधान विश्वनाथ सरकार, कृष्णा राजपूत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए किसान नेता देवस्वरूप पटेल ने क्षेत्र के भरतपुर, न्यूरिया कॉलोनी, वस्थना, मैदना, औरैया जनकपुरी, भमोरा, सेमपुर, बिथरा, मंडरिया, उलाहतापुर, गोहर, हरकिशनापुर, न्यूरिया, हुसैनपुर दक्षिणी, बरी और अलीगंज समेत दर्जनों गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामीणों से 9 सितंबर को सुबह 10 बजे तक राजकीय इंटर कॉलेज मैदान न्यूरिया पहुंचने और अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।



