रसोई में लगी आग ने बुझा दी अनुराधा की जिंदगी, परिजनों में मचा कोहराम

रसोई में लगी आग ने बुझा दी अनुराधा की जिंदगी, परिजनों में मचा कोहराम
पीलीभीत। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर निवासी अनुराधा (16) पुत्री मुनेेंद्र पाल गुरुवार को रसोई गैस की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गई। हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में किशोरी को उपचार के लिए पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।परिजनों के मुताबिक रसोई गैस के रेगुलेटर में लीकेज होने के चलते अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से अनुराधा गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसे बचाने के लिए परिजनों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।किशोरी की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसे से गांव में भी शोक का माहौल है। सीएचसी स्टाफ की ओर से मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।




