Welcome to Samachar Bharat 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Samachar Bharat 24
Uncategorized

धार्मिक स्थल पर संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला साधु का शव, मची खलबली

धार्मिक स्थल पर संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला साधु का शव, मची खलबली

कलीनगर/पीलीभीत। कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव देवीपुर के समीप स्थित एक धार्मिक स्थल पर शुक्रवार को उस समय खलबली मच गई, जब एक साधु गोपालपुरी महाराजपुर का शव कमरे के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से अंगोछे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर माधोटांडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बताया जा रहा है कि मृतक साधु मूल रूप से बड़ेपुरा गांव के रहने वाले थे और पिछले करीब चार वर्षों से क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर रहकर सेवा कर रहे थे। इससे पहले वह कलीनगर- पूरनपुर मार्ग स्थित कल्लिया मंदिर में भी सेवा कर चुके थे। वर्तमान में वह देवीपुर के समीप स्थित धार्मिक स्थल पर रह रहे थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे मंदिर में मौजूद एक युवक साधु के लिए चाय लेकर उनके कमरे पर पहुंचा। काफी देर तक कोई जवाब न मिलने पर उसने अंदर देखा तो साधु का शव पंखे से अंगोछे के सहारे लटका हुआ था। यह दृश्य देखकर युवक के होश उड़ गए और उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।बताया जा रहा है कि साधु पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। एक दिन पहले ही वह उपचार और दवा लेने के लिए पीलीभीत गए थे। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिनका रो-रोकर बुरा हाल था।धार्मिक स्थल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के साथ ही साधु के कमरे में एसी भी लगी हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए नही भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!