Welcome to Samachar Bharat 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Samachar Bharat 24
Uncategorized

मुड़िया बिलहरा में बहुजन समाज के लोगों पर हमला और मारपीट का आरोप, भीम आर्मी ने की कठोर कार्रवाई की मांग

पीलीभीत। बिलसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िया बिलहरा में बहुजन समाज के लोगों के साथ कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हमला कर मारपीट किए जाने एवं जातिसूचक शब्दों से अपमानित किए जाने का मामला सामने आया है।

घटना की सूचना मिलते ही भीम आर्मी भारत एकता मिशन, पीलीभीत के जिलाध्यक्ष सौरभ भारतीय अपने साथियों एवं संगठन के जिम्मेदार पदाधिकारियों के साथ थाना बिलसंडा पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी जगदीप मलिक जी से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी तथा आरोपियों को चिन्हित कर पीड़ितों को न्याय दिलाने और दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।

जिलाध्यक्ष सौरभ भारतीय ने कहा कि बहुजन समाज के लोगों पर हमला कर मारपीट करना तथा जातिसूचक शब्दों से अपमानित करना बेहद गंभीर एवं निंदनीय है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानून के तहत कठोर कार्रवाई करने की मांग की।

थाना प्रभारी जगदीप मलिक जी ने जिलाध्यक्ष सौरभ भारतीय को आश्वस्त किया कि मामले की जांच कर आरोपियों को चिन्हित किया जाएगा और दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

सौरभ भारतीय ने कहा कि हमारा संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि अन्याय और अत्याचार के खिलाफ है। समाज के किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय, मारपीट अथवा जातिसूचक अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए भीम आर्मी भारत एकता मिशन हरसंभव संवैधानिक एवं कानूनी प्रयास करेगा।

इस दौरान भीम आर्मी बीसलपुर तहसील अध्यक्ष एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के बीसलपुर विधानसभा प्रत्याशी हरीश कुमार गंगवार जी, जिला उपाध्यक्ष बबलू दिवाकर जी, जिला प्रचारक दीपांकर सागर जी, ग्राम प्रधान महेश चंद्र सागर जी सहित अन्य साथी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!