कलीनगर में एनएसयूआई ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

कलीनगर में एनएसयूआई ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला
जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा का आरोप—पुलिस ने रातभर तलाशा, पिता को थाने ले जाकर पूछताछ की
पूरनपुर/पीलीभीत। एनएसयूआई के राष्ट्रीय आह्वान पर मंगलवार, 20 अक्टूबर को संगठन की छात्र कॉंग्रेस की जिला इकाई ने कलीनगर नगर पंचायत चौराहे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान पीलीभीत पुलिस पर लोकतांत्रिक आवाज दबाने का आरोप लगाया गया। एनएसयूआई की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम से पहले न्यूरिया पुलिस ने राजेश वर्मा की तलाश में रातभर कई स्थानों पर खोजबीन की। आरोप है कि पुलिस उनके पिता को घर से थाने ले गई और राजेश वर्मा के बारे में जानकारी ली। इसके बावजूद राजेश वर्मा कलीनगर पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शन के बाद जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने आरोप लगाया कि पीलीभीत पुलिस लोकतंत्र को ताक पर रखकर भाजपा सरकार के इशारे पर काम कर रही है। उन्होंने इसे निंदनीय बताते हुए कहा कि एनएसयूआई इस तरह के कथित दमन से डरने वाली नहीं है। पुतला दहन कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष कमलेश लोधी, जाहिद खान, हरीश कुमार मौर्य, गुड्डू खान, अनवर खान, समीर अंसारी, गुरुशरण सिंह, विशाल, अनुज, दीपक, आदित्य, अनुज प्रजापति, सुवेक श्रीवास्तव, अमन रजा, अमन खान, आमिर खान, रेहान खान और साहिल खान सहित एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। जानकारी लगने के बाद माधोटांडा थाना प्रभारी अशोक पाल सिंह ने कलीनगर पहुंचकर मामले की जांच की।




