Uncategorized

पीलीभीत में कविता,गीत,गजल और हास्य-व्यंग्य का काउंटडाउन शुरु, शाम-ए-सुखन’ की महफिल में झूमेंगे अदब के रंग

पीलीभीत में काउंटडाउन शुरु, 26 अक्टूबर को सजेगी ‘शाम-ए-सुखन’ की महफिल, मुफ्त में झूमेंगे अदब के रंग

वाल्टन क्लब में जुटेंगे देशभर के नामचीन कवि-शायर, शाम सात बजे से होगा आयोजन

पीलीभीत। अदब, शायरी और गंगा-जमुनी तहजीब के रंगों से सजी ‘शाम-ए-सुखन’ की महफिल का काउंटडाउन शुरू हो गया है।  महफिल 26 अक्टूबर सोमवार को पीलीभीत में सजेगी। सांध्य दैनिक 2 टूक और उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में शाम सात बजे से वाल्टन क्लब ग्राउंड में ऑल इंडिया कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। खास बात यह है कि साहित्य प्रेमियों को इस शानदार महफिल का हिस्सा बनने के लिए कोई टिकट या पास नहीं लेना होगा। आम लोगों को गेट नंबर दो से प्रवेश मिलेगा।कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजकों के मुताबिक, आयोजन स्थल पर करीब तीन हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। अतिथियों, वीआईपी और पत्रकारों के लिए सीटें आरक्षित रहेंगी। देशभर के चर्चित कवियों, शायरों और गीतकारों की मौजूदगी इस आयोजन को खास बनाएगी।सांध्य दैनिक 2 टूक के ब्यूरो चीफ तारिक कुरैशी ने बताया कि ‘शाम-ए-सुखन’ को गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारे और साहित्यिक सौहार्द को समर्पित किया गया है। महफिल में प्रेम, संवेदना, हास्य-व्यंग्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रचनाएं सुनने को मिलेंगी। आयोजन का उद्देश्य साहित्य के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ साझा सांस्कृतिक विरासत और आपसी सद्भाव को मजबूत करना है।साहित्य और संस्कृति के इस आयोजन में शहरवासियों को बिना किसी शुल्क के नामचीन रचनाकारों को सुनने का अवसर मिलेगा।
——–

देशभर के नामचीन कवि-शायर बांधेंगे समां

महफिल में भोपाल की मशहूर शायरा अंजुम रहबर, हास्य कवि शंभू शिखर, मुंबई के गीतकार शकील आजमी, इकबाल अशहर, अज्म शाकिरी, झारखंड के गीतकार रमेश विश्वहर, डॉ. आदिल रशीद, दिल्ली की कवयित्री पद्मिनी शर्मा, शाइस्ता सना, स्वयं श्रीवास्तव, जहाज देवबंदी, हास्य कवि विकास बौखल और असद नदीम अपनी रचनाओं से श्रोताओं को रूबरू कराएंगे। कार्यक्रम का संचालन देश के प्रख्यात संचालक नदीम फर्रुख करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!