मोडिफाइड साइलेंसर और ट्रिपलिंग पर पुलिस का शिकंजा, 38 चालान कर 73,500 रुपये का बसूला जुर्माना

मोडिफाइड साइलेंसर और ट्रिपलिंग पर पुलिस का शिकंजा, 38 चालान कर 73,500 रुपये का बसूला जुर्माना
पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बुलेट समेत दो बाइक सीज
सहारनपुर/लखनऊ। थाना फतेहपुर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर 38 चालान किए। 24 अक्टूबर को थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग की गई। इस दौरान मोडिफाइड साइलेंसर, तीन सवारी और बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों पर कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान कुल 73,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, पटाखे जैसी आवाज निकालने वाले मोडिफाइड साइलेंसर लगी एक बुलेट और बिना कागजात मिली एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों में हड़कंप मचा रहा।



