Uncategorized

पीलीभीत से लखनऊ, प्रयागराज और कैंची धाम के लिए एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग, किसान नेता देवस्वरूप पटेल ने केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद को सौंपा पत्र

पीलीभीत से लखनऊ, प्रयागराज और कैंची धाम के लिए एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग, किसान नेता देवस्वरूप पटेल ने केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद को सौंपा पत्र

पीलीभीत। पीलीभीत- बहेड़ी संसदीय क्षेत्र की जनता को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने के लिए लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन की मांग उठाई गई है। किसान नेता एवं क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश के प्रांतीय संरक्षक देवस्वरूप पटेल ने केंद्रीय राज्य मंत्री एवं पीलीभीत-बहेड़ी सांसद जितिन प्रसाद से भेंट कर इस संबंध में पत्र सौंपे। उन्होंने पीलीभीत- बीसलपुर-शाहजहांपुर-लखनऊ-प्रयागराज और काठगोदाम- लालकुआं- बहेड़ी-पीलीभीत-पूरनपुर-लखनऊ रूट पर एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू कराने की मांग की।देवस्वरूप पटेल ने कहा कि छोटी रेल लाइन के समय पीलीभीत से इन मार्गों पर त्रिवेणी एक्सप्रेस और काठगोदाम-नैनीताल एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का संचालन होता था। बड़ी रेल लाइन बनने के बाद कई वर्ष बीत जाने के बावजूद इन मार्गों पर लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। इससे जिले के यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने मांग की कि पीलीभीत-बीसलपुर-शाहजहांपुर होते हुए लखनऊ और प्रयागराज तक ट्रेन चलाई जाए। इससे प्रदेश की राजधानी लखनऊ आने-जाने वाले यात्रियों, प्रयागराज स्थित उच्च न्यायालय में विधिक कार्यों के लिए जाने वाले लोगों तथा शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही प्रयागराज स्थित संगम और धार्मिक आयोजनों तक पहुंचना भी आसान होगा।पटेल ने काठगोदाम-लालकुआं-बहेड़ी-भोजीपुरा-पीलीभीत-पूरनपुर होते हुए लखनऊ तक बाबा नीम करौली कैंची धाम एक्सप्रेस के नाम से ट्रेन चलाने का भी प्रस्ताव रखा। उनका कहना है कि इससे उत्तराखंड के कैंची धाम, नैनीताल और देवभूमि के अन्य धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक पहुंचने में सुविधा होगी। वहीं, पीलीभीत टाइगर रिजर्व, मां गोमती नदी के उद्गम स्थल सहित जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा।

————

रेल मंत्री से पैरवी का आश्वासन

केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने देवस्वरूप पटेल को आश्वासन दिया कि वह रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस संबंध में पैरवी कर ट्रेनों का संचालन शुरू कराने के लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का सफर आसान बनाना उनकी प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!