Uncategorized

न्यूरिया थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, घायल को एंबुलेंस से भेजा जिला अस्पताल

न्यूरिया थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, घायल को एंबुलेंस से भेजा जिला अस्पताल

पीलीभीत। जनपद पीलीभीत के थाना न्यूरिया क्षेत्र में संडिया पुल से पहले एक भीषण सड़क हादसा होने की सूचना सामने आई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल व्यक्ति को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पीलीभीत भेजा गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में शामिल वाहन का नंबर UP26AX2519 मरौरी का रहने बाला बताया जा रहा है। घायल की पहचान जगदीश कुमार, निवासी ग्राम मरौरी, पुत्र रामचरन के रूप में हुई है। बताया गया है कि वाहन में दो लोग सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति सुरक्षित है, जबकि दूसरे के घायल होने की सूचना है। हादसा किस कारण हुआ, इसकी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं है। दुर्घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।📍 स्थान: संडिया पुल से पहले, थाना न्यूरिया क्षेत्र, जिला पीलीभीत।रिपोर्ट: समाचार भारत न्यूज़ 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!