Uncategorized

व्यापार मंडल का कुनबा, प्रफुल सहित तीन जिला उपाध्यक्ष और युवा नगर अध्यक्ष मनोनीत

व्यापार मंडल का कुनबा, प्रफुल सहित तीन जिला उपाध्यक्ष और युवा नगर अध्यक्ष मनोनीत

पीलीभीत।उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पूरनपुर में नए पदाधिकारियों की घोषणा की। संगठन के जिलाध्यक्ष एम.ए. जिलानी ने बैठक के दौरान विपिन वर्मा, प्रफुल्ल मिश्रा और पवन वीर सिंह को जिला उपाध्यक्ष तथा गौरव गुप्ता को युवा नगर अध्यक्ष मनोनीत किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का मौजूद व्यापारियों ने स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष एम.ए. जिलानी ने कहा कि संगठन में पद मिलना केवल सम्मान की बात नहीं, बल्कि उसके साथ बड़ी जिम्मेदारी भी जुड़ी होती है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से उठाने और जरूरत के समय उनके साथ खड़े रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक पहचान पदों की संख्या से नहीं, बल्कि व्यापारियों के हित में किए जाने वाले कार्यों और संघर्ष से बनती है।जिला महामंत्री पंकज अग्रवाल ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ टीम भावना से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि बाजारों और व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं की जानकारी लेकर उनके समाधान के लिए प्रभावी तरीके से प्रयास किए जाने चाहिए।नगर अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। प्रदेश मंत्री राजेश अग्रवाल ने व्यापारी एकता को संगठन की मजबूती का आधार बताते हुए सभी व्यापारियों को एकजुट रहने का संदेश दिया। युवा जिलाध्यक्ष शैली शर्मा और शेरपुर नगर अध्यक्ष सलमान खान ने भी अपने विचार रखे।बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिला उपाध्यक्षों और युवा नगर अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए व्यापारी हितों के मुद्दों पर मिलकर काम करने का भरोसा जताया। इस दौरान बृजेश शुक्ला, रवि जायसवाल, अनुपम अवस्थी, सैयद जफर अली, आसिफ खान, पुष्पेंद्र शर्मा, नाहिद खान, राशिद अंसारी समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!