E-Paperhttps://samacharbharat24.online/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपी
यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षाओं की तारीख घोषित, 28 जुलाई को दो पालियों में होगा इम्तिहान

पूरनपुर,पीलीभीत।
माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UPMSP) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षाओं की तारीख का ऐलान कर दिया है। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ये परीक्षाएं 28 जुलाई 2026 (मंगलवार) को आयोजित की जाएंगी।
परीक्षा का समय और पालियां इस प्रकार हैं सुबह की पाली में 08:30 बजे से 11:45 बजे तक। शाम की पाली में 02:00 बजे से 05:15 बजे तक।
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे, वॉयस रिकॉर्डर और राउटर पूरी तरह एक्टिव रहेंगे। इसके अलावा, छात्रों के लिए मोबाइल, स्मार्ट वॉच या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह वर्जित रहेगा। संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्य परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर छात्रों को उपलब्ध कराएंगे।


