E-Paperhttps://samacharbharat24.online/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif

शेरपुर कला दरोगा के व्यवहार व अवैध बसूली पर अधिवक्ताओं ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग सौपा पत्र

पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर कलां में तैनात दरोगा सागर कुमार के व्यवहार को लेकर अधिवक्ताओं ने प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि दरोगा रात में घरों में पहुंचकर महिलाओं व युवाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं, गाली-गलौज करते हैं और क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। साथ ही आरोप लगाया गया कि एक पैरोल पर छूटे व्यक्ति के माध्यम से अवैध वसूली कराई जाती है। अधिवक्ताओं का कहना है कि उनका किसी से व्यक्तिगत विवाद नहीं है, बल्कि वे निष्पक्ष और संवेदनशील पुलिसिंग की मांग कर रहे हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि जनता का पुलिस पर विश्वास बना रहे। वहीं कोतवाल पवन पांडे ने जाँच कर कार्रवाई का अश्वासन दिया है। इस मौके पर अधिवक्ता अध्यक्ष सजय सक्सेना महामंत्री सुशील सक्सेना, नईम खान, यूनुस खान, जफर बेग, नाजिम बेग, नासिर खा, रिफाकत खा, फजल अंसारी, शाहिद हुसैन,जफर खा, आदिल बेग,फैजान, रिफाकत आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!