राजकीय पॉलिटेक्निक पूरनपुर में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ की गूंज, देशभक्ति के रंगों में रंगे छात्र
पूरनपुर, पीलीभीत: भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत राजकीय पॉलिटेक्निक पूरनपुर में देशभक्ति और जन-जागरूकता कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में संस्थान के विद्यार्थियों और समस्त स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास, महत्ता, सम्मान और उसकी गरिमा के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्रधानाचार्य ए. बिल्सन द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर और देश की एकता व अखंडता का संदेश देकर किया गया।
इस अभियान के अंतर्गत संस्थान में कई विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें तिरंगा जागरूकता रैली और तिरंगा शपथ, पोस्टर, स्लोगन, रंगोली और निबंध लेखन प्रतियोगिता भाषण, क्विज, देशभक्ति गीत और तिरंगे के साथ सेल्फी शामिल थे।
“तिरंगा केवल एक राष्ट्रीय ध्वज नहीं है, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, एकता, विविधता, लोकतांत्रिक मूल्यों और हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का प्रतीक है।
— अजय गुप्ता, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हेड
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हेड अजय गुप्ता द्वारा विधार्थियों से तिरंगे का सदैव सम्मान करने और इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन सिविल अंतिम वर्ष के छात्र मुकेश द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षकगण, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने की शपथ ली



