Welcome to Samachar Bharat 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Samachar Bharat 24
Uncategorized

स्टेशन पर मिला बिहार के युवक का शव, जेब में मिले तीन दिनों के रेलवे टिकट

स्टेशन पर मिला बिहार के युवक का शव, जेब में मिले तीन दिनों के रेलवे टिकट

पीलीभीत। शनिवार तड़के सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के कुरैया रेलवे स्टेशन पर मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान मनीष कुमार पुत्र दिनेश प्रसाद, निवासी नीरिया तुलसीपुर, नालंदा, बिहार के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान के प्रयास शुरू किए थे।बताया जा रहा है कि युवक की जेब से पांच, छह और सात अगस्त की तारीख के रेलवे टिकट मिले हैं। इनमें बिहार से मैलानी तथा मैलानी से कुरैया तक के टिकट बताए जा रहे हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक बीते दिनों यात्रा कर कुरैया पहुंचा था।जानकारी के मुताबिक मृतक की पड़ोस के गांव महुआ में रिश्तेदारी भी है। शनिवार सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने स्टेशन परिसर में युवक का शव पड़ा देखा था। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!