टॉप न्यूज़युवायूपीराज्यलोकल न्यूज़

बाइक और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवक गंभीर घायल

पिकअप चालक को भी आई मामूली चोटें, पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया

सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के जगतपुर -जोगराजपुर मार्ग पर हुआ सड़क हादसा

पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में जगतपुर से जोगराजपुर जाने वाले मार्ग पर बाइक और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पिकअप चालक को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के मढ़ाखुर्द कलां गांव निवासी रितिक पुत्र तेजपाल, लव पुत्र मुकेश और शिवम पुत्र सतीश बाइक से जगतपुर गांव की ओर जा रहे थे। बाइक रितिक चला रहा था। इसी दौरान जगतपुर से जोगराजपुर जाने वाले मार्ग पर सामने से आ रही पिकअप से बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में बाइक चला रहे रितिक को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, पिकअप चालक को भी मामूली चोटें लगने की जानकारी सामने आई है।दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सक के पास पहुंचाया। इसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। हादसे की सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।बताया गया कि पिकअप पीलीभीत जनपद की है। उसे शमशेर खां पुत्र शेर खां निवासी ललोरीखेड़ा, जनपद पीलीभीत चला रहा था। हादसे की सूचना पर पहुंची सेहरामऊ उत्तरी थाना पुलिस ने बाइक और पिकअप को कब्जे में ले लिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!