Welcome to Samachar Bharat 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Samachar Bharat 24
Uncategorized

पीआरपीएस के एमडी ने पीड़ित परिवार को दी 11 हजार की आर्थिक सहायता

पीआरपीएस के एमडी ने पीड़ित परिवार को दी 11 हजार की आर्थिक सहायता

दुःखद हादसे के पीड़ित परिवार से मिलकर जताया दुख, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

पूरनपुर(पीलीभीत)।पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव महुआ गुन्दे निवासी विकास शुक्ला की गन्ने के खेत में पानी लगाते समय बिजली का तार गिरने से हुई दर्दनाक मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। हादसे की सूचना मिलते ही पंडित राजेन्द्र प्रसाद स्मारक फार्मेसी कॉलेज एवं मेडिकेयर हॉस्पिटल के चेयरमैन, समाजसेवी एवं भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य अमित मिश्रा पीड़ित परिवार के घर पहुंचे।उन्होंने दिवंगत विकास शुक्ला की पत्नी राखी शुक्ला, पुत्र आदित्य शुक्ला एवं पिता ओमप्रकाश शुक्ला से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को ₹11 हजार की आर्थिक सहायता का चेक सौंपते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।अमित मिश्रा ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।इस मौके पर अचलेन्द्र मिश्र ‘अचल’, नकुल पाण्डेय, सोनू सिंह और ऋषभ पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!