Welcome to Samachar Bharat 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Samachar Bharat 24
https://samacharbharat24.online/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif

बिना बंटवारे सड़क किनारे जबरन गाड़े खंभे, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

पूरनपुर, पीलीभीत: कलीनगर तहसील के अंतर्गत गाटा संख्या 512 की भूमि पर विवाद का एक मामला सामने आया है। पीड़ित नरेश कुमार, प्रियंका यादव व अन्य ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि शांति देवी और उनके परिजनों ने पुलिस के कथित सहयोग से 8 जुलाई की शाम उनका निकास रास्ता बंद कर दिया।पीड़ितों का कहना है कि बिना आपसी बंटवारे के सड़क किनारे की कीमती भूमि पर जबरन सीमेंट के पोल (खंभे) गाड़ दिए गए। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें हथियारों के बल पर जान से मारने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एसडीएम कलीनगर को जाँच कर 11 जुलाई 2026 तक रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!