Welcome to Samachar Bharat 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Samachar Bharat 24
E-Paperhttps://samacharbharat24.online/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif

उदयपुर माफी में त्रिकोणीय जागरूकता शिविर, कानूनी अधिकार, पर्यावरण और ‘मिशन शक्ति’ पर चर्चा

पीलीभीत (अमरिया): तहसील क्षेत्र के ग्राम उदयपुर माफी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सामाजिक संगठन जन कल्याण सुरक्षा संघ और अमरिया थाना पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में ‘मिशन शक्ति फेज-5’ के तहत एक बहुउद्देशीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। JKSS के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह और वन दरोगा शैलेंद्र व कौशलेंद्र यादव ने पौधारोपण कर सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के बहिष्कार की अपील की। उन्होंने चेताया कि प्लास्टिक भूमि को बंजर बना रही है और इसे खाने से बेजुबान पशुओं की मौत हो रही है। पीएलबी रीना बी व रेखा देवी ने जनता को मुफ्त विधिक सहायता की जानकारी दी, जबकि महिला दरोगा अन्नु ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, ‘बेटी बचाओ’ अभियान और पॉक्सो एक्ट के प्रति जागरूक किया।शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के मौके पर निस्तारण और वंचित व असहाय वर्ग की मदद का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पुलिस बल और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!