Welcome to Samachar Bharat 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Samachar Bharat 24
Uncategorized

एसडीएम की अध्यक्षता में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा, टीकाकरण अभियान सफल बनाने पर जोर

एसडीएम की अध्यक्षता में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा, टीकाकरण अभियान सफल बनाने पर जोर

पूरनपुर/पीलीभीत। उप जिलाधिकारी पूरनपुर की अध्यक्षता में गुरुवार को तहसील सभागार में स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी स्वास्थ्य अभियानों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर इन्हें सफल बनाने की अपील की गई।बैठक में बताया गया कि 3 अगस्त 2026 से डीपीटी-टीडी अभियान, 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान तथा 18 अगस्त 2026 से एमआर टीकाकरण अभियान एवं नियमित टीकाकरण अभियान संचालित किया जाएगा। इन अभियानों के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत, बाल विकास एवं सहयोगी संस्थाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।उप जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा टीकाकरण और कृमिनाशक दवा से वंचित न रहे। इसके लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा ग्राम पंचायतों के माध्यम से लोगों को प्रेरित करने और सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।बैठक में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष राज शर्मा, चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गौतम, बीआरसी पूरनपुर से महेश कुमार, एडीओ पंचायत अवनीश कुमार, प्रभारी सीडीपीओ आशा देवी, मुख्य सेविका अंजू, एडरा के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शहनवाज, बीपीएम अजय कुमार शुक्ला, एफएम डब्ल्यूएचओ के गौरी शंकर तथा आईओ संजीव कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!