Welcome to Samachar Bharat 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Samachar Bharat 24
E-Paperhttps://samacharbharat24.online/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif

जेकेएसएस ने सामाजिक वानिकी,‌ वन विभाग और जनप्रतिनिधियों के साथ वन महोत्सव सप्ताह पर किया वृक्षारोपण।

रोपित पौधों को सिंचित कर जीवनदान देने का लिया संकल्प, पर्यावरण बचाने का दिया संदेश।

कलीनगर, पीलीभीत। जनपद के विकास खंड पूरनपुर तहसील कलीनगर क्षेत्र के ग्राम आसपुर के मौजा सबलपुर वंजर भूमि पर एवं ग्राम मथना जप्ती के मौजा ओडाझार शिव मंदिर प्रांगण में सामाजिक संगठन जन कल्याण सुरक्षा संघ के तत्वाधान में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने अपने पदाधिकारियों के साथ एवं सामाजिक वानिकी, वन विभाग के अधिकारियों तथा जन प्रतिनिधियों सहित आम जनमानस के साथ वन महोत्सव सप्ताह पर वृहद वृक्षारोपण माह अभियान के अन्तर्गत पौध रोपित कर वृक्षारोपण किया है एवं उनको सिंचित कर जीवनदान देने का संकल्प लिया गया। पर्यावरण संरक्षण पर संदेश देते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मनुष्य खाना के बिना एक या दो माह जीवित रह सकता है, जल के बिना एक सप्ताह जीवित रह सकता है परन्तु आक्सीजन वायु के बिना कुछ मिनट ही जीवित रह सकता है इसलिए हर व्यक्ति को वृक्ष लगाना अति आवश्यक है और सबसे महत्वपूर्ण है कि उसकी देखरख करना उसको जीवन दान देना संरक्षण देना वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रवासियों को पौध वितरित की, कार्यक्रम में मुख्य रूप से जन कल्याण सुरक्षा से के राय सिंह यादव मंडल कार्यकारिणी सदस्य बरेली, ब्रजेश सिंह जिला सचिव, हारून खान मीडिया प्रभारी तहसील कलीनगर, हरिशंकर यादव ग्राम अध्यक्ष जमुनिया खास, इकबाल वनदरोगा, अंकित कुमार वन दरोगा, हर्षित मिश्रा वन दरोगा, सुरजीत कुमार वन दरोगा, निर्पेंद्र कुमार वन दरोगा, सुरेश कुमार टाइगर ट्रैकर, सामाजिक वानकी प्रभास शर्मा वनरक्षक चौकी जमुनिया, कन्हई लाल वाचर, अजयवीर वन विभाग वाचर, राजू सामाजिक वानिकी वाचर, डा विवेक सिंह जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि वार्ड नं 3, भरत लाल ग्राम प्रधान मथना जप्ती महेंद्र सिंह वर्मा गगन वर्मा रामपाल वर्मा मनोज यादव किशोर यादव बृजेश यादव राघव मिश्रा कालीचरन पाल बाबूराम पाल सहित अन्य सम्मानित व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!