Welcome to Samachar Bharat 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Samachar Bharat 24
Uncategorized

सड़क हादसे के बाद कार का पीछा कर रहे युवक की दर्दनाक मौत, तीन घायल

सड़क हादसे के बाद बोलेरो का पीछा कर रहे युवक की दर्दनाक मौत, तीन घायल

पीलीभीत। सड़क हादसे के बाद फरार बोलेरो का पीछा कर रहे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बोलेरो की टक्कर से एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है। बिलसंडा थाना क्षेत्र के लिलहर चौराहे पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना को देख मौके पर मौजूद स्थानीय युवक ऋषिपाल पुत्र दयाराम ने साहस दिखाते हुए अपनी मोटरसाइकिल से भाग रही बोलेरो का पीछा शुरू कर दिया। इसी दौरान उनकी बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।गंभीर रूप से घायल ऋषिपाल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, बोलेरो की टक्कर से घायल हुए तीनों लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए भेजने के साथ ही फरार बोलेरो चालक की तलाश शुरू कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!