महंगाई के विरोध में कांग्रेसी 18 मई को डीएम कार्यालय पर करेंगे प्रदर्शन

महंगाई के विरोध में कांग्रेसी कल डीएम कार्यालय पर करेंगे प्रदर्शन
पीलीभीत। डीजल, पेट्रोल, सीएनजी, कमर्शियल गैस सिलेंडर और खाद की बढ़ती कीमतों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी पीलीभीत के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार 18 मई को जिला अधिकारी कार्यालय पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने इसे जनहित का आंदोलन बताते हुए कार्यकर्ताओं और आम जनता से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।
कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा जारी सूचना के अनुसार प्रदर्शन सोमवार को दोपहर 12 बजे डीएम कार्यालय, पीलीभीत में आयोजित होगा। पार्टी नेताओं का कहना है कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण महंगाई चरम पर पहुंच गई है, जिससे आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। इसी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराएंगे। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा और शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री कृष्ण गंगवार ने पत्रकारों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कचहरी तिराहे पर पहुंचकर जनआंदोलन को सफल बनाने की अपील की है। नेताओं ने कहा कि जनता की आवाज बुलंद करने और उनके हक की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस हमेशा संघर्ष करती रहेगी। यह जानकारी कांग्रेस के प्रवक्ता हेमंत कुमार मिश्रा एडवोकेट ने दी है।




