Welcome to Samachar Bharat 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Samachar Bharat 24
Uncategorized

राष्ट्रप्रेम का दिखा जुनून, तिरंगे के साथ पूरनपुर की सड़कों पर देशभक्ति का सैलाब

राष्ट्रप्रेम का दिखा जुनून, तिरंगे के साथ पूरनपुर की सड़कों पर देशभक्ति का सैलाब

पूरनपुर,पीलीभीत। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर साबरी अहाता से भव्य मोटर साइकिल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं और क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले युवाओं ने देशभक्ति के नारों से पूरनपुर की सड़कों को गुंजायमान कर दिया।तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पूर्व विधायक अरशद खान ने हरी झंडी दिखाकर किया। साबरी अहाता से शुरू हुई यात्रा नगर पालिका चौराहा, चौकी चौराहा, तिरंगा चौराहा और कोतवाली पूरनपुर होते हुए पुनः साबरी अहाता पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। पूरे मार्ग में तिरंगे लहराते रहे और युवाओं में राष्ट्रप्रेम का उत्साह देखने को मिला।यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मास्टर रेहान रज़ा खान मौजूद रहे। आयोजन की जिम्मेदारी सपा नेता संजय खान ने संभाली।संजय खान ने कहा कि तिरंगा देश की शान, सम्मान और एकता का प्रतीक है। युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी युवाओं और क्षेत्रवासियों का आभार जताया।यात्रा को सफल बनाने में शाहिद अजहरी संजय खान, फ़िरोज़ अंसारी, शाहिद लल्ला, वारिस अली, किसान नेता सलमान, आसिफ खान, अमान खान, जाहिद खान, उस्मान शाह, सिकंदर खान, पाले खान, सलीम सहित अनेक साथियों का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!