Welcome to Samachar Bharat 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Samachar Bharat 24
Uncategorized

माधोटांडा और राजपुर मार्ग पर अवैध प्लाटिंग का बोलबाला, राजस्व विभाग के मौन पर उठे सवाल

पीलीभीत/पूरनपुर:

माधोटांडा-राजपुर और पूरनपुर मार्ग पर इन दिनों अवैध प्लाटिंग का कारोबार धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। भू-माफिया कृषि योग्य उपजाऊ भूमि को सस्ते दामों पर खरीदकर बिना कोई नक्शा पास कराए धड़ाधड़ कॉलोनियां काट रहे हैं।

बिना किसी मानक के हो रहे इस अवैध निर्माण और प्लाटिंग को लेकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हैरत की बात यह है कि राजस्व विभाग सब कुछ जानते हुए भी आंखें मूंदे बैठा है, जिससे उसकी कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, कई स्थानों पर तो केवल स्टाम्प पेपर पर ही जमीनों का सौदा कर दिया जा रहा है। इससे न केवल सरकारी मानकों की धज्जियां उड़ रही हैं, बल्कि स्टांप चोरी के जरिए सरकार को भी लाखों रुपये के राजस्व का चूना लगाया जा रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस अवैध साम्राज्य पर कब तक शिकंजा कसता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!