रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन की नई कार्यकारिणी घोषित, डॉ. प्रशांत गुप्ता बने अध्यक्ष;
क्लीन पूरनपुर-ग्रीन पूरनपुर’ रहेगा मुख्य अभियान

रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन की नई कार्यकारिणी घोषित, डॉ. प्रशांत गुप्ता बने अध्यक्ष;
क्लीन पूरनपुर-ग्रीन पूरनपुर’ रहेगा मुख्य अभियान
पूरनपुर/पीलीभीत।सामाजिक सेवा, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन ने वर्ष 2026-27 के लिए अपनी नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन कर लिया है। चुनाव अधिकारी एवं क्लब के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. डी.के. गुप्ता ने बताया कि आयोजित बैठक में सभी सदस्यों की सहमति से डॉ. प्रशांत गुप्ता को क्लब का अध्यक्ष तथा दीपक अग्रवाल (मेडिकल वाले) को सचिव चुना गया।

नई कार्यकारिणी में विनय गुप्ता, संजीव गुप्ता और अमरजीत सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजीव गुप्ता को कोषाध्यक्ष, अनूप गुप्ता को संयुक्त सचिव तथा संदीप खंडेलवाल को सार्जेंट एट आर्म बनाया गया है। वहीं शैलेंद्र गुप्ता, बृजेश गुप्ता, राजेश खन्ना, संदीप गुप्ता (बन्नू) और मधुर होड़ा को बोर्ड सदस्य चुना गया है।नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. प्रशांत गुप्ता ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब आने वाले पूरे वर्ष शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े रचनात्मक कार्यों को प्राथमिकता देगा। उन्होंने कहा कि क्लब का प्रमुख लक्ष्य नगर को अधिक स्वच्छ और हराभरा बनाना होगा। इसी उद्देश्य के साथ उन्होंने “क्लीन पूरनपुर, ग्रीन पूरनपुर” का नारा दिया और व्यापक स्तर पर पौधरोपण, स्वच्छता जागरूकता तथा जनसहभागिता से जुड़े अभियान चलाने की घोषणा की।बैठक में उपस्थित वरिष्ठ सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि डॉ. प्रशांत गुप्ता के नेतृत्व में क्लब सामाजिक सेवा के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने हर अभियान में सक्रिय सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया।बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाजहित के कार्यों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ। पदाधिकारियों ने कहा कि रोटरी क्लब पूरनपुर ग्री©न आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता और जनकल्याण के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से नगर के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।




