Welcome to Samachar Bharat 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Samachar Bharat 24
Uncategorized

बीईओ के औचक निरीक्षण में दो विद्यालय मिले बंद, वेतन कटौती की संस्तुति कर कई स्कूलों को दिए सुधार के निर्देश

बीईओ के औचक निरीक्षण में दो विद्यालय मिले बंद, वेतन कटौती की संस्तुति कर कई स्कूलों को दिए सुधार के निर्देश

पूरनपुर,पीलीभीतपूरनपुर विकासखंड के विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था की हकीकत परखने के लिए बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) विजय बीरेन्द्र सिंह ने कई प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो विद्यालय निर्धारित समय पर बंद मिले, जबकि कुछ विद्यालयों में छात्र उपस्थिति और नामांकन कम पाए जाने पर संबंधित शिक्षकों को सुधार के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय बाइफरकेशन सुबह 7:55 बजे बंद मिला। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए वहां के समस्त स्टाफ के एक दिन के वेतन काटने की संस्तुति की गई। इसके बाद कंपोजिट विद्यालय नगरिया खुर्द कला भी सुबह 8:20 बजे बंद पाया गया, जहां के पूरे स्टाफ के एक दिन के वेतन कटौती की संस्तुति की गई।प्राथमिक विद्यालय भूड़ा गोरख डिब्बी में निरीक्षण के समय एक शिक्षक विलंब से पहुंचे, जिन्हें भविष्य में समय का पालन करने के लिए कड़ी चेतावनी दी गई। वहीं प्राथमिक विद्यालय मटैया लालपुर में एक शिक्षामित्र अनुपस्थित मिला, जिसके मानदेय में एक दिन की कटौती की संस्तुति की गई।कंपोजिट विद्यालय रमनगरा में समस्त शिक्षक उपस्थित मिले, लेकिन छात्र उपस्थिति काफी कम पाई गई। इस पर सभी शिक्षकों को छात्र उपस्थिति बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय पलिया तथा प्राथमिक विद्यालय धुरिया पलिया में छात्र नामांकन अपेक्षा से कम पाया गया। दोनों विद्यालयों के शिक्षकों को नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय धुरिया पलिया में छात्र एवं शिक्षक उपस्थिति संतोषजनक मिली। हालांकि विद्यालय की चहारदीवारी बरसात के कारण क्षतिग्रस्त होकर गिर गई है। इस संबंध में मरम्मत एवं निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए गए।खंड शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि विद्यालयों में समयपालन, नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ छात्र नामांकन एवं उपस्थिति बढ़ाना प्राथमिकता है। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!