Welcome to Samachar Bharat 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Samachar Bharat 24
Uncategorized

तकनीकी ज्ञान और सुरक्षा मानकों से रूबरू हुए राजकीय पालीटेक्निक पूरनपुर के छात्र, आयोजित हुआ औद्योगिक भ्रमण   

पूरनपुर। राजकीय पालीटेक्निक पूरनपुर के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ उद्योगों की व्यावहारिक कार्यप्रणाली से परिचित कराना था। सिविल अंतिम वर्ष सत्र 2025–26 के 48 छात्र-छात्राओं को अरविन्द टेक्नों उत्तर-प्रदेश स्टेट ब्रिज कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा धनाराघाट पूरनपुर स्थित कार्यस्थल का दौरा कराया गया। इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल अंतिम वर्ष सत्र 2025–26 के 81 छात्र-छात्राओं को ‘दा किसान सहकारी चीनी मिल सम्पूर्णनगर’ तथा ‘कैप्टिकल इलेक्ट्रीक वर्क्स’ का औद्योगिक भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को उद्योगों में काम करने की आधुनिक विधियों, सुरक्षा के कड़े नियमों और इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता जांचने का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ।  यह औद्योगिक भ्रमण संस्थान के प्रधानाचार्य विल्सन के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित किया गया था। पूरे भ्रमण कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समापन संस्था के ट्रेनिंग प्लेसमेंट हेड अजय गुप्ता द्वारा संपन्न कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!