Welcome to Samachar Bharat 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Samachar Bharat 24
Uncategorized

टांडा छत्रपति में तिरंगा यात्रा निकालकर दिया शिक्षा और स्वच्छता का संदेश

टांडा छत्रपति में तिरंगा यात्रा निकालकर दिया शिक्षा और स्वच्छता का संदेश

पूरनपुर,पीलीभीत। विकासखंड पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम टांडा छत्रपति स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने गांव में तिरंगा यात्रा रैली निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर निकले बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाए। रैली के दौरान शिक्षा अपनाएं, स्वच्छता बनाए रखें समेत विभिन्न जागरूकता संदेशों के माध्यम से ग्रामीणों को शिक्षा और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों की तिरंगा यात्रा से गांव का वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक शर्मा ने छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा देश को आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और अनुशासन को बनाए रखने के साथ ही नियमित रूप से शिक्षा ग्रहण करने तथा अपने आसपास साफ-सफाई रखने का आह्वान किया।इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत कर देशभक्ति, शिक्षा और स्वच्छता का संदेश दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों को शिक्षकों एवं मौजूद ग्रामीणों ने सराहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की ओर से छात्र-छात्राओं को मिष्ठान का वितरण किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने बच्चों में देशप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!