Welcome to Samachar Bharat 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Samachar Bharat 24
Uncategorized

पप्पू गुप्ता हत्याकांड: पुलिस ने 15 पर मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को पकड़ा,फरार हमलावरों की तलाश

पप्पू गुप्ता हत्याकांड: पुलिस ने 15 पर मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को पकड़ा,फरार हमलावरों की तलाश

पीलीभीत/बिलसंडा। बमरोली तिराहे पर कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता की गोली मारकर हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस ने वादी की तहरीर पर सात नामजद और आठ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या, षड्यंत्र और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।मुकदमे के वादी पंकज कटियार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गुरुवार शाम वह अपने भाई श्यामसुंदर उर्फ कन्हैया की साइकिल की दुकान पर मित्र पप्पू गुप्ता के साथ बैठे थे। इसी दौरान आठ अज्ञात लोग हथियारों से लैस होकर पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि एक हमलावर ने तमंचे की बट से उनके सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचे कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता को हमलावर ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल पप्पू गुप्ता को पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में बरेली के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।तहरीर में पंकज कटियार ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पारिवारिक विवाद और पूर्व से चल रही रंजिश के चलते उन्हें और उनके परिवार को लगातार धमकियां दी जा रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना पूर्व नियोजित साजिश के तहत पेशेवर बदमाशों को सुपारी देकर कराई गई है। हमलावरों द्वारा घटना के दौरान “बदला पूरा होने” जैसी बातें कहे जाने का भी उल्लेख तहरीर में किया गया है।पुलिस ने मामले में रमेश चंद्र कटियार, उनके पुत्रों विमल और सीतेश, संजय समेत सात नामजद तथा आठ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अब तक तीन नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।घटना के बाद बिलसंडा कस्बे में पुलिस बल तैनात कर शांति व्यवस्था बनाए रखी जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!