Welcome to Samachar Bharat 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Samachar Bharat 24
Uncategorized

मां गोमती ग्रीष्मकालीन महोत्सव का भव्य शुभारंभ,26 जून तक होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन

मां गोमती ग्रीष्मकालीन महोत्सव का भव्य शुभारंभ,26 जून तक होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन

स्कूली बच्चों की सरस्वती वंदना से गूंजा पंडाल,

पीलीभीत। माधोटांडा स्थित पवित्र गोमती नदी उद्गम स्थल पर सोमवार से मां गोमती ग्रीष्मकालीन महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक बाबूराम पासवान और जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मंच पर पहुंचे सभी अतिथियों का आयोजकों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने भक्तिमय वातावरण में ‘हे शारदे मां सरस्वती’ वंदना प्रस्तुत कर पूरे पंडाल को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति को दर्शकों और अतिथियों ने खूब सराहा। पवित्र गोमती नदी उद्गम स्थल पुनरुद्धार एवं बाबा दुर्गानाथ मठ सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित यह पांच दिवसीय महोत्सव 22 जून से 26 जून तक चलेगा। महोत्सव का उद्देश्य गोमती नदी के संरक्षण, संवर्धन तथा क्षेत्र की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम छह बजे रामलीला मंचन होगा। 25 जून को रंगोली, एकल एवं समूह नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जबकि 24 जून को श्रद्धालुओं के लिए गंगास्नान कार्यक्रम रखा गया है। महोत्सव के समापन अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करेंगे। वर्ष 2018 में गठित ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष ग्रीष्मकालीन एवं शीतकालीन मां गोमती महोत्सव आयोजित किया जाता है। ट्रस्ट एवं प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महोत्सव में भाग लेने तथा गोमती नदी उद्गम स्थल की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!