गांधी स्टेडियम में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित सम्मानित

गांधी स्टेडियम में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित सम्मानित
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर तिरंगा फहराया गया। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं इंडिया क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित कर उनके त्याग, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संघर्ष से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।कार्यक्रम में भारत की गौरवशाली संस्कृति, समृद्ध विरासत और राष्ट्रभक्ति की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करते हैं।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को सर्वोपरि रखते हुए विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया गया।



