Welcome to Samachar Bharat 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Samachar Bharat 24
Uncategorized

स्वतंत्रता दिवस पर शान से फहराया तिरंगा, सपा नेता राजकुमार राजू बोले—राष्ट्रहित सर्वोपरि

स्वतंत्रता दिवस पर सपा नेता राजकुमार राजू ने किया ध्वजारोहण, देश की एकता और अखंडता का लिया संकल्प

 

पूरनपुर/पीलीभीत। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं 129 विधानसभा क्षेत्र पूरनपुर से जुड़े राजकुमार राजू ने अपने आवासीय एवं जनसंपर्क कार्यालय पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित साथियों ने भी राष्ट्रध्वज के सम्मान में नमन किया।ध्वजारोहण के उपरांत सपा नेता राजकुमार राजू ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं साथियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा मिष्ठान वितरण कर आजादी के पर्व की खुशियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का दिन है।उन्होंने कहा कि असंख्य वीरों के संघर्ष और बलिदान के परिणामस्वरूप देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई। आज हम सभी का दायित्व है कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं और देश की एकता एवं अखंडता को और मजबूत करें।राजकुमार राजू ने कहा कि देश की प्रगति के लिए आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान बेहद आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे जाति, धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।उन्होंने कहा, “आइए, हम सभी देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लें। अंत में उन्होंने समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए देश की खुशहाली, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने भारत माता की जय और जय हिंद के उद्घोष के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!