Welcome to Samachar Bharat 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Samachar Bharat 24
Uncategorized

तिवारी इलेबन को हराकर घुंघचाई चैलेंजर्स बना चैम्पियन, मयंक मिश्रा बने मैन ऑफ द मैच

तिवारी इलेबन को हराकर घुंघचाई चैलेंजर्स बना चैम्पियन, मयंक मिश्रा बने मैन ऑफ द मैच

घुंघचाई,पीलीभीत। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के कस्बा घुंघचाई में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांचक अंदाज में संपन्न हुआ। खिताबी मुकाबले में घुंघचाई चैलेंजर्स ने तिवारी इलेवन को 12 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।सोमवार को खेले गए फाइनल मैच में घुंघचाई चैलेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 14 ओवरों में 104 रन बनाए। टीम ने संयमित शुरुआत के बाद मध्य ओवरों में तेज बल्लेबाजी करते हुए चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया।105 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तिवारी इलेवन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। अंतिम ओवरों में जीत के लिए तेज रन गति की जरूरत थी, लेकिन टीम निर्धारित 14 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 92 रन ही बना सकी।इस जीत के साथ घुंघचाई चैलेंजर्स ने 12 रन से फाइनल मुकाबला अपने नाम कर टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीत ली। विजेता टीम के खिलाड़ियों और समर्थकों ने मैदान पर जमकर खुशी मनाई। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए घुंघचाई चैलेंजर्स के मयंक मिश्रा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। समापन समारोह में आयोजकों ने विजेता टीम को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया, जबकि उपविजेता टीम को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रधान पति सुनील पासवान, द्रोणपाल सिंह, मिथलेश गुप्ता, जसवंत सिंह, अनुपम शुक्ला, मंजुल मिश्रा, गौरव अवस्थी, अभिषेक शर्मा, अतिनेश शुक्ला, परविंदर त्रिवेदी, अतुल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और दर्शक मौजूद रहे। आयोजकों ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर खिलाड़ियों, दर्शकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!