शेरपुर कलां चेक पोस्ट चौकी पर गूंजा वंदे मातरम्, तिरंगे को सलामी देकर खाकी ने मनाया आजादी का पर्व

शेरपुर कलां चेक पोस्ट चौकी पर गूंजा वंदे मातरम्, तिरंगे को सलामी देकर खाकी ने मनाया आजादी का पर्व
मीनू बरकाती
पूरनपुर/पीलीभीत। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शेरपुर कलां पुलिस चेक पोस्ट चौकी देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई।चौकी परिसर को तिरंगे झंडों, फूलों और गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया गया।शनिवार को ध्वजारोहण के समय पुलिसकर्मी पूर्ण अनुशासन के साथ वर्दी में कतारबद्ध खड़े रहे। वातावरण में देशभक्ति की भावना साफ दिखाई दे रही थी।निर्धारित समय पर चौकी इंचार्ज रविंद्र बालियान ने राष्ट्रीय ध्वज की रस्सी खींचकर तिरंगा फहराया। जैसे ही तिरंगा आसमान में लहराया, पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। मौजूद सभी पुलिस कर्मियों ने सावधान की मुद्रा में खड़े होकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ की धुन से पूरा परिसर गूंज उठा। इस दौरान जसवंत, अक्षय समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।ध्वजारोहण के बाद चौकी इंचार्ज रविंद्र बालियान ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस उन अनगिनत वीर शहीदों को नमन करने का अवसर है, जिनके बलिदान की बदौलत देश आजादी की सांस ले रहा है। उन्होंने कहा कि खाकी वर्दी पहनने वाले प्रत्येक पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी और भी बड़ी है। जनता की सुरक्षा, कानून- व्यवस्था और क्षेत्र में शांति बनाए रखना पुलिस का सर्वोच्च कर्तव्य है।उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से क्षेत्र में भाईचारा, सौहार्द और शांति बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उनके संबोधन ने पुलिसकर्मियों में कर्तव्य और देशभक्ति का नया जोश भर दिया।कार्यक्रम के बाद जसवंत, अक्षय और अन्य पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों तथा साथियों को मिठाई वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। दिन-रात ड्यूटी पर मुस्तैद रहने वाले पुलिसकर्मियों का यह आत्मीय रूप देखकर स्थानीय लोगों ने भी उनकी सराहना और हौसलाअफजाई की।शेरपुर कलां चेक पोस्ट पर ध्वजारोहण समारोह ने यह संदेश दिया कि देशप्रेम केवल उत्सव नहीं, बल्कि कर्तव्य, अनुशासन और जनसेवा की भावना का नाम है।




