Welcome to Samachar Bharat 24
Click to listen highlighted text!
Welcome to Samachar Bharat 24
पूरनपुर के आलोक होटल में आयोजित होगा सम्मान समारोह कार्यक्रम
पूरनपुर, पीलीभीत।लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता के सम्मान और गौरव को सहेजने का कार्य यदि किसी ने निरंतरता और समर्पण के साथ किया है तो उनमें अधिवक्ता रजनीश राम शर्मा पांडेय का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकारों को सम्मानित करने की उनकी वर्षों पुरानी परंपरा आज क्षेत्र में एक मिसाल बन चुकी है। इसी क्रम में रविवार 31 मई को नगर के आलोक होटल में एक भव्य पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य उपस्थित रहेंगे। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरुभाग सिंह, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता एवं जिला पंचायत सदस्य नितिन पाठक सहित अनेक जनप्रतिनिधि अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।विशिष्ट अतिथियों में गन्ना समिति अध्यक्ष नितिन दीक्षित, भाजपा जिला महामंत्री अनुराग अग्निहोत्री, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजू दीक्षित, नगर अध्यक्ष हर्ष प्रधान, घूंघचिआई मंडल अध्यक्ष संजीव त्रिवेदी, सुल्तानपुर मंडल अध्यक्ष मनोज वर्मा तथा वरिष्ठ भाजपा नेता रजनीश पांडे शामिल रहेंगे।आयोजक अधिवक्ता रजनीश राम शर्मा पांडेय ने कहा कि पत्रकार समाज की आंख और कान होते हैं। वे जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के साथ-साथ लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में पत्रकारों का सम्मान केवल व्यक्तियों का सम्मान नहीं, बल्कि सत्य, निष्पक्षता और जनहित की उस भावना का सम्मान है, जिसके आधार पर पत्रकारिता खड़ी है।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता अनेक चुनौतियों से गुजर रही है, लेकिन इसके बावजूद पत्रकार समाज के हितों और जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे कर्मशील और समर्पित पत्रकारों का सम्मान करना समाज का दायित्व भी है और कर्तव्य भी। वही क्षेत्र के पत्रकारों ने अधिवक्ता रजनीश राम शर्मा पांडेय की इस पहल की सराहना करते हुए इसे पत्रकारिता जगत के लिए सम्मानजनक और प्रेरणादायक कदम बताया है।
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!