Welcome to Samachar Bharat 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Samachar Bharat 24
E-Paperhttps://samacharbharat24.online/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपी

खाकी का मानवीय चेहरा, यूपी पुलिस ने 6 वर्षीय मासूम को चंद घंटों में परिवार से मिलाया

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत में ‘यूपी 112’ की तत्परता से एक बार फिर एक मासूम बच्ची अपने परिवार से सुरक्षित मिल सकी। 1 जुलाई 2026 की शाम करीब 7:50 बजे थाना बीसलपुर के अंतर्गत ग्राम रामपुरा नौगवां करखेड़ा रोड पर एक लावारिस बच्ची के होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही PRV-8570 कमांडेंट मुनेश कुमार, सह-कमांडेंट प्रियंका और पायलट वीरपाल तुरंत मौके पर पहुँची। जांच करने पर पता चला कि यह 6 वर्षीय मासूम बच्ची अपने घर के सामने खेलते समय रास्ता भटक कर यहाँ आ गई थी। त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता पीआरवी कर्मियों ने बिना समय गंवाए बच्ची को अपने संरक्षण में लिया और आस-पास के इलाके में उसके परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिस की त्वरित सूझबूझ और सक्रियता के कारण कुछ ही देर में बच्ची के परिवार का पता लगा लिया गया। मासूम बच्ची को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है और इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी स्थानीय थाने को दे दी गई है। यूपी पुलिस के इस सराहनीय कार्य की हर तरफ प्रशंसा हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!