देशभक्ति के रंग में रंगा द वर्डेंट पब्लिक स्कूल, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

देशभक्ति के रंग में रंगा द वर्डेंट पब्लिक स्कूल, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
पूरनपुर,पीलीभीत। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर द वर्डेंट पब्लिक स्कूल में देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में कक्षा एनसी से कक्षा तीन तक के विद्यार्थियों ने भाषण, नाटक, देशभक्ति गीत, नृत्य और आकर्षक वेशभूषा में फैंसी ड्रेस प्रस्तुतियां दीं। नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसके बाद कक्षा चार से दस तक के विद्यार्थियों ने भी विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को यादगार बना दिया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक मोहम्मद असद खान एवं प्रधानाचार्या देवेंद्र कौर ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरिपुर रेंज के रेंजर शहर हसन खान अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। पूर्व नायब सूबेदार, भारतीय सेना एवं वर्तमान लेखपाल मोहम्मद अनवर अहमद तथा विशिष्ट अतिथि सज्जाद भी मौजूद रहे।मुख्य अतिथि मोहम्मद अनवर अहमद ने विद्यार्थियों को भारतीय सेना में सेवाएं देने के लिए प्रेरित करते हुए देशसेवा, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम के महत्व पर विचार व्यक्त किए। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का मंच संचालन इंचार्ज फरहा खान ने किया। इस दौरान इंचार्ज संजीव कुमार, ईवा सुल्तान, मनतशा खान, निशात नूरी, जमाल बेग, जावेद अली सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।



