Welcome to Samachar Bharat 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Samachar Bharat 24
Uncategorized

बाइक स्टार्ट करते बाइक में लगी आग, चालक ने भागकर बचाई जान

बाइक स्टार्ट करते बाइक में लगी आग, चालक ने भागकर बचाई जान

कलीनगर,पीलीभीत। कलीनगर तहसील क्षेत्र के एक गांव गुलहड़ा निवासी दीपचंद राठौर पुत्र गयादीन रिश्तेदारी में जाने के लिए अपनी बाइक स्टार्ट कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक में स्पार्किंग होने लगी और देखते ही देखते उसमें से धुआं निकलने लगा। मामला समझते ही दीपचंद बाइक छोड़कर भागकर घर पहुंच गए।इसी बीच बाइक में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। बाइक में आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर खलबली मच गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में बाइक पूरी तरह जल गई। अचानक हुई घटना से परिजन काफी परेशान हैं। बाइक में आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!