Welcome to Samachar Bharat 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Samachar Bharat 24
Uncategorized

राजकीय पालीटेक्निक पूरनपुर के 414 छात्र-छात्राओं की समर ट्रेनिंग संपन्न

पूरनपुर (पीलीभीत): राजकीय पालीटेक्निक पूरनपुर के सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल ट्रेड के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष (सत्र 2025-26) के 414 छात्र-छात्राओं की इन्टर्नशिप/समर ट्रेनिंग सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है।  

इस ट्रेनिंग के दौरान विद्यार्थियों को लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, स्टेट ब्रिज कारपोरेशन लिमिटेड, दा किसान सहकारी चीनी मिल, यू.पी.पी.सी.एल., रेलवे, प्राइवेट चीनी मिल तथा टाटा मोटर्स जैसे प्रमुख संस्थानों और विभागों में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला। छात्र-छात्राओं ने इंडस्ट्री में काम करने की कार्यप्रणाली, सुरक्षा नियमों और सामग्री की गुणवत्ता जांचने का व्यावहारिक ज्ञान अर्जित किया।  

संस्था के प्रधानाचार्य विल्सन के दिशा-निर्देशों में इस औद्योगिक भ्रमण और प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। वहीं, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट हेड अजय गुप्ता ने विभिन्न उद्योगों के मानव संसाधन विकास विभाग से समन्वय स्थापित कर इसे सफलतापूर्वक पूरा कराया।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!