भीषण गर्मी में बिजली संकट: व्यापारियों का बिजली विभाग पर हल्ला,सुधार के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम

भीषण गर्मी में बिजली संकट: व्यापारियों का बिजली विभाग पर हल्ला,सुधार के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम
पीलीभीत। भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र में लगातार हो रही लो वोल्टेज, ट्रिपिंग और अनियमित बिजली कटौती से उपभोक्ता खासे परेशान हैं। जिलेभर में बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है, जिससे आमजन के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। शुक्रवार को पूरनपुर में बिगड़ती विद्युत व्यवस्था के विरोध में व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में व्यापारी बिजली घर पहुंचे और विभागीय अधिकारियों से कड़ी वार्ता की। व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है कि यदि इस अवधि में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो व्यापार मंडल आंदोलन करने को मजबूर होगा। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि लगातार लो वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग के कारण दुकानों के उपकरणों से लेकर घरेलू उपभोक्ताओं तक सभी प्रभावित हो रहे हैं। गर्मी के मौसम में बिजली संकट ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। इस मौके पर व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी, मोहम्मद जाहिद खान, नवीन अग्रवाल, विजयपाल, विक्की, दीपक अग्रवाल, अनुज खंडेलवाल, संजय गुप्ता, आशीष रस्तोगी, बलजीत सिंह खैरा, राजा गुप्ता, सलमान खान सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।




