बड़े मंगल पर बालाजी मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बड़े मंगल पर बालाजी मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
पूरनपुर,पीलीभीत। जनपद के विकास खंड पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम जोगराजपुर स्थित बालाजी मंदिर प्रांगण में मंगलवार को बड़े मंगल के उपलक्ष्य में गाँव हमीरपुर निवासी मटरू मास्टर द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
ग्राम हमीरपुर निवासी बाबा जय गुरुदेव के अनुयायी मटरू मास्टर (जयगुरुदेव) द्वारा बालाजी मंदिर प्रांगण में यह विशाल भंडारा लगातार कई वर्षों से आयोजित कराया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार मटरू मास्टर अपनी पूरे वर्ष की कमाई धार्मिक कार्यों एवं भंडारे के आयोजन में खर्च कर देते हैं, जिससे क्षेत्र में उनकी काफी सराहना की जाती है।
भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। आयोजन स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। ग्रामीणों ने बताया कि बड़े मंगल के अवसर पर इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से गांव में भक्तिमय माहौल बना रहता है।




