Welcome to Samachar Bharat 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Samachar Bharat 24
Uncategorized

सिद्धबाबा मंदिर में चोरी से सनसनी, CCTV-एलसीडी समेत कई घंटे खोल ले गए चोर

सिद्धबाबा मंदिर में चोरी से सनसनी, CCTV-एलसीडी समेत कई घंटे खोल ले गए चोर

माधोटांडा/पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व क्षेत्र के माला जंगल स्थित प्रसिद्ध सिद्ध बाबा देव स्थल पर देर रात चोरों ने धावा बोलकर हजारों रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया। घटना से श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। मंदिर के महंत सेवादास महाराज ने बताया कि अज्ञात चोर मंदिर परिसर में घुस आए और सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए वहां लगे सीसीटीवी कैमरे व एलसीडी उतारकर अपने साथ ले गए। पहचान छिपाने के उद्देश्य से बदमाशों ने पहले निगरानी उपकरणों को निशाना बनाया। इसके बाद मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगा करीब 40 किलो वजनी घंटे भी खोलकर चोरी कर लिया।सुबह घटना की जानकारी होने पर मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। श्रद्धालुओं ने घटना पर नाराजगी जताते हुए इसे धार्मिक आस्था पर चोट बताया और पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की।सूचना मिलते ही माधोटांडा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटा रही है।उधर, पीलीभीत पुलिस ने बताया कि थाना प्रभारी माधोटांडा को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस टीम चोरों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द घटना के खुलासे का दावा कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!