Welcome to Samachar Bharat 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Samachar Bharat 24
E-Paperhttps://samacharbharat24.online/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif

जेकेएसएस 6 जुलाई को अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ करेगा वृक्षारोपण, 5 को होगी मासिक बैठक

पीलीभीत। सामाजिक संगठन ‘जन कल्याण सुरक्षा संघ’ (JKSS) द्वारा 1 से 7 जुलाई तक चलने वाले वन महोत्सव सप्ताह के तहत एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। संगठन के अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने बताया कि आगामी 6 जुलाई (सोमवार) को तहसील कलीनगर क्षेत्र के ग्राम आसपुर के मौजा सबलपुर की बंजर भूमि पर वृहद स्तर पर पौधे लगाए जाएंगे। इस कार्यक्रम में वन विभाग, सामाजिक वानिकी और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों समेत कई जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। अध्यक्ष ने कहा कि पेड़ लगाना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के अस्तित्व की रक्षा का संकल्प है। पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता फैलाना ही इसका मुख्य उद्देश्य है। 5 जुलाई को होगी संगठन की मासिक बैठक इसके साथ ही अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने जानकारी दी कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, हर माह के प्रथम रविवार यानी 5 जुलाई को संगठन की मासिक बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समय पर पहुंचने का आवाहन किया है। बैठक के समापन के बाद सभी के लिए ‘तहरी भोज’ का भी कार्यक्रम रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!