Welcome to Samachar Bharat 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Samachar Bharat 24
E-Paperhttps://samacharbharat24.online/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपी

अफसरों से ‘ऊंची पहुंच’ का झांसा देकर 8.30 लाख की ठगी, थमाए फर्जी जॉइनिंग लेटर

माधोटांडा, पीलीभीत। माधोटांडा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 8 लाख 30 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित शंकर लाल राठौर की शिकायत पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद चार शातिर जालसाजों—जय प्रकाश, कमलेश भारती, अभिषेक कुमार और मनोज मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज एफआईआर के अनुसार, आरोपियों ने लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर पीड़ित को खुद की पहचान बड़े अधिकारियों डीएम और कमिश्नर से होने का झांसा दिया था। इसके बाद पीड़ित और उसके रिश्तेदारों से ऑनलाइन व नकद कुल 8,30,000 रुपये ऐंठ लिए। रकम लेने के 15 दिन बाद आरोपियों ने पीड़ितों को फर्जी जॉइनिंग लेटर भी थमा दिए, लेकिन संबंधित विभाग में कोई पद खाली नहीं था। पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!