Uncategorized

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पूरनपुर ने मनाई महाराजा अग्रसेन जयंती चौक पर किया दीप प्रज्वलन

पूरनपुर, पीलीभीत। नगर अध्यक्ष नितिश अग्रवाल अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में समाजवाद के प्रणेता, समाज को एकता का संदेश देने वाले और व्यापारी समाज के मार्गदर्शक महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पूरनपुर में बेहद श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। रविवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की टीम ने नगर पालिका के ठीक सामने स्थित महाराजा अग्रसेन चौक पर एक प्रेरणादायक और भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज जैन व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल
सहित पदाधिकारियों और देवतुल्य व्यापारी भाइयों ने महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर तिलक वंदन कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उनके सम्मुख दीपक जलाकर और भव्य आरती उतारकर सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन जी को भोग लगाया गया और उपस्थित सभी लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया।
इस पावन अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने हमेशा ‘एक ईंट और एक रुपया’ का सिद्धांत देकर समाज में समानता और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा दिया। आज का व्यापारी वर्ग उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए देश की अर्थव्यवस्था में योगदान देने के साथ-साथ समाज सेवा में भी हमेशा तत्पर रहता है।
कार्यक्रम में संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों सहित दर्जनों की संख्या में स्थानीय व्यापारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। जिसमें प्रमुख रूप से महामंत्री विकास गुप्ता, युवा अध्यक्ष संजीव यादव,महामंत्री सुभाष गुप्ता,अंकित अग्रवाल,मयंक गुप्ता, सूर्यांश वर्मा,राहुल गुप्ता, अनुज गुप्ता,धनराज वर्मा,अंतरिक्ष देवल,शानू गुप्ता,आशीष गुप्ता,आयुष गुप्ता,सहित अधिक संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!