Welcome to Samachar Bharat 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Samachar Bharat 24
Uncategorized

निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की आत्मा, सम्मान समारोह में गूंजे पत्रकार हितों के मुद्दे

निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की आत्मा, सम्मान समारोह में गूंजे पत्रकार हितों के मुद्दे

अधिवक्ता रजनीश राम शर्मा पांडेय की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम

पीलीभीत। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर रविवार को पूरनपुर नगर के एक होटल में भव्य पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता रजनीश रामशर्मा पांडे के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, विधायक बाबूराम पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरुभाग सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजू दीक्षित एवं भाजपा नेता रजनीश पांडे सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। अतिथियों ने हिंदी पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पत्रकारों को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताया।मुख्य अतिथि गुरुभाग सिंह ने कहा कि स्वतंत्र और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की आत्मा है। वरिष्ठ पत्रकार नवीन अग्रवाल ने कहा कि पत्रकारिता किसी सीमित दायरे में बंधी नहीं है, बल्कि समाज के हर क्षेत्र की गतिविधियों को दिशा देने का कार्य करती है। उन्होंने पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सभी संगठनों से एकजुट रहने का आह्वान किया।वरिष्ठ पत्रकार सतीश मिश्रा ने मीडिया को देश का चौथा स्तंभ बताते हुए पत्रकारों से समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। पत्रकार शैलेंद्र शर्मा ने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव का उल्लेख करते हुए कहा कि डिजिटल युग में पत्रकारों की जिम्मेदारी पहले से अधिक बढ़ गई है और भ्रामक सूचनाओं के दौर में तथ्यों की पुष्टि करना अत्यंत आवश्यक हो गया है।निर्मलकांत शुक्ला ने पत्रकारों की समस्याओं को उठाते हुए मजीठिया आयोग की सिफारिशों पर विस्तार से चर्चा की तथा जनप्रतिनिधियों से इस विषय को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने की मांग की।कार्यक्रम के दौरान आयोजक रजनीश पांडे एडवोकेट ने विभिन्न समाचार पत्रों एवं मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों को पेन अवार्ड देकर सम्मानित किया। समारोह में प्रेस क्लब अध्यक्ष अमिताभ अग्निहोत्री, निर्मलकांत शुक्ला, नवीन अग्रवाल, सतीश मिश्रा, अनूप शुक्ला, शैलेंद्र शर्मा, विकास सिंह, मीनू बरकाती, नाजिम, सरफराज, विक्रांत शर्मा, संजय शुक्ला, चुन्नन खान, जुल्फिकार खान, सिकंदर खान, दिनेश, अरविंद मिश्रा, हैदर खां, संजय भारती, इशहाक, फिरासत खां, योगेश वर्मा, रामनरेश शर्मा, संदीप शर्मा एवं रामगोपाल कुशवाह सहित अनेक पत्रकारों को सम्मानित किया गया। समारोह में पत्रकार एकता, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनहित में मीडिया की भूमिका को लेकर सकारात्मक संदेश दिया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नितिन दीक्षित, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष एडवोकेट आनंद मिश्रा, नितिन पाठक, भाजपा नगर अध्यक्ष हर्ष प्रधान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!