Uncategorized

सांसद जितिन प्रसाद के प्रयासों से खुला विकास का नया रास्ता, बहेड़ी में बनेगा ओवरब्रिज

सांसद जितिन प्रसाद के प्रयासों से खुला विकास का नया रास्ता, बहेड़ी में बनेगा ओवरब्रिज

47.91 करोड़ की परियोजना को मंजूरी, रेलवे क्रॉसिंग पर जाम से मिलेगी निजात की उम्मीद

पीलीभीत। पीलीभीत-बहेड़ी क्षेत्र में आवागमन की समस्या दूर करने की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। बहेड़ी क्षेत्र में केसर चीनी मिल के समीप रेलवे क्रॉसिंग संख्या 28 पर दो लेन का रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनाया जाएगा। रेल मंत्रालय ने इस परियोजना को वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत मंजूरी देते हुए इसके लिए 47 करोड़ 90 लाख 92 हजार रुपये की लागत निर्धारित की है। रेल मंत्रालय के स्वीकृति संबंधी पत्र और रेलवे के कार्यकारी एजेंसी नामांकन ज्ञापन से इसकी पुष्टि होती है।केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने इस रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से अनुरोध किया था। रेल मंत्री ने 9 अक्टूबर 2025 को भेजे पत्र में जितिन प्रसाद को अवगत कराया था कि बहेड़ी-किच्छा रेलखंड पर भोजीपुरा-लालकुआं सेक्शन में किलोमीटर 32/6-7 पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 28 पर आरओबी निर्माण को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। अब रेलवे के 8 अक्टूबर 2026 के ज्ञापन में इस कार्य के लिए कार्यकारी एजेंसी नामित किए जाने की जानकारी सामने आई है। इससे परियोजना आगे बढ़ने का रास्ता साफ हुआ है।

————————

 

दशकों पुरानी समस्या से मिलेगी राहत

 

रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। रेलवे फाटक बंद रहने के दौरान वाहन चालकों को इंतजार करना पड़ता है, जिससे जाम की स्थिति बनती है। ओवरब्रिज बनने के बाद इस परेशानी में कमी आने की संभावना है। खासकर गन्ना किसानों को चीनी मिल तक उपज पहुंचाने में सहूलियत मिलेगी। इसके साथ ही स्थानीय व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को भी लाभ मिल सकता हैआपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और अन्य जरूरी सेवाओं की आवाजाही के लिए भी यह परियोजना उपयोगी साबित हो सकती है। निर्बाध यातायात से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।

————————

 

क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति

जितिन प्रसाद ने इस स्वीकृति को पीलीभीत-बहेड़ी क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। इस परियोजना से जुड़े प्रयासों के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया। क्षेत्रवासियों को अब ओवरब्रिज निर्माण की अगली प्रक्रिया और कार्य शुरू होने का इंतजार है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!