Welcome to Samachar Bharat 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Samachar Bharat 24
Uncategorized

वेटलैंड्स संरक्षण की मुहिम को मिला प्रशासनिक संबल, गोमती दर्शन ने सीएम के मुख्य सलाहकार कोसौंपा ज्ञापन

वेटलैंड्स संरक्षण की मुहिम को मिला प्रशासनिक संबल, गोमती दर्शन ने सौंपा ज्ञापन

लखनऊ। प्रदेश में वेटलैंड्स (आर्द्रभूमि) और प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन की दिशा में कार्यरत गोमती दर्शन संस्था की पहल को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण समर्थन मिला है। संस्था के संयोजक एडवोकेट अनुराग पाण्डेय और अध्यक्ष श्वेता सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी से भेंट कर वेटलैंड्स संरक्षण से संबंधित विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की गंभीरता को देखते हुए अवनीश कुमार अवस्थी ने मामले को प्रमुख मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) सुनील कुमार चौधरी को प्रेषित किया तथा दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद गोमती दर्शन के प्रतिनिधिमंडल ने सुनील कुमार चौधरी से मुलाकात कर प्रदेश की आर्द्रभूमियों के संरक्षण, पुनर्जीवन और जल प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।विषय की महत्ता को देखते हुए पीसीसीएफ ने प्रकरण को आगे की कार्रवाई के लिए मुख्य वन संरक्षक (प्राणी उद्यान) नीरज कुमार को भेजा। प्रतिनिधिमंडल ने नीरज कुमार से भी भेंट कर वेटलैंड्स संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन, जल संरक्षण और प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र के पुनर्जीवन से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में कई महत्वपूर्ण सुझावों का आदान-प्रदान हुआ तथा प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा की गई। गोमती दर्शन के संयोजक एडवोकेट अनुराग पाण्डेय और अध्यक्ष श्वेता सिंह ने कहा कि वेटलैंड्स केवल जल संचयन के स्रोत नहीं हैं, बल्कि जैव विविधता संरक्षण, भूजल संवर्धन और पर्यावरणीय संतुलन के भी महत्वपूर्ण आधार हैं। उनका संरक्षण और पुनर्जीवन होने से माँ गोमती समेत प्रदेश की अनेक नदियों को पुनः जलसमृद्ध और जीवंत बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गोमती दर्शन संस्था का उद्देश्य माँ गोमती को अविरल, निर्मल और जलसमृद्ध बनाना है। इसके लिए नदी से जुड़े तालाबों, आर्द्रभूमियों, प्राकृतिक जल स्रोतों और संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण की दिशा में शासन, प्रशासन और समाज के सहयोग से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सेव गोमती” अभियान के तहत संस्था ने प्रदेशभर में वेटलैंड्स संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने का संकल्प भी दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!